हिंदुस्तान

एनआईए की बड़ी कार्रवाई : ISIS से संबंध रखने वाला मोहसिन अहमद बाटला हाउस से गिरफ्तार

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली के बाटला हाउस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने ताबड़तोड़ छापेमारी में एक ISIS के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी का नाम मोहसिन अहमद बताया जा रहा है। यह क्रिप्टोकरेंसी की मदद से आतंकी फंडिंग करता था। एनआईए ने रविवार को 6 जगहों पर छापेमारी मारी की जिसके बाद उसे यह सफलता मिली है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली में एक तलाशी अभियान शुरू किया और आईएसआईएस मॉड्यूल की गतिविधियों में कथित रूप से शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नई दिल्ली के बाटला हाउस निवासी मोहसिन अहमद के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मोहसिन अहमद आसपास के लोगों पर नजर रखता था। मौका पड़ने पर लोगों को भड़काने की कोशिश करता था। अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी पता लगाने की कोशिश करेगी कि आखिर मोहसिन अहमद का आगे का क्या प्लान था।

Leave Your Comment

Click to reload image