रोहिंग्या शरणार्थियों आवास में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा, फ्लैट नहीं डिटेंशन सेंटर्स में ही रखे जाएंगे...
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रोहिंग्या शरणार्थियों के मसले पर दिल्ली में राजनीति तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने पहले बयान दिया कि रोहिंग्या को दिल्ली में EWS फ्लैट्स में रखा जाएगा। इस पर गृह मंत्रालय ने सफाई दी कि रोहिंग्याओं को डिटेंशन सेंटर्स में ही रखा जाएगा। गृह मंत्रालय ने बताया कि रोहिंग्याओं को मौजूदा जगह पर रखने की बात इसलिए कही गई है क्योंकि सरकार विदेश मंत्रालय के माध्यम से अवैध विदेशियों के निर्वासन के लिए संबंधित देशों से बातचीत कर रही है।
रोहिंग्या शरणार्थियों को बसाने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के बयान ने हलचल पैदा कर दी है। इसपर अब गृह मंत्रालय की सफाई आई है।मंत्रालय ने साफ किया है कि रोहिंग्या शरणार्थी डिटेशन सेंटर्स में ही रहेंगे। इससे पहले हरदीप पुरी ने कहा था कि रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली में EWS फ्लैट्स में शिफ्ट किया जाएगा।
गृह मंत्रालय (MHA) ने अपने बयान में कहा है कि मंत्रालय ने रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को नई दिल्ली के बक्करवाला (Bakkarwala) में EWS फ्लैट्स में रखने का कोई निर्देश नहीं दिया है।
बताया गया कि दिल्ली सरकार ने प्रस्ताव दिया था कि रोहिंग्याओं को नई लोकेशन पर शिफ्ट किया जाए। इसपर MHA ने दिल्ली सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि रोहिंग्याओं को मौजूदा लोकेशन कंचन कुंज (मदनपुर खादर) में ही रखा जाए।

