रेलवे ने शुरू की 10 नई एसी ट्रेन, जानें रुट और किराया...
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आज पूरा देश में कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार उल्लास से मना रहा है। इस खुशी को रेलवे की सौगात ने दुगुनी भी कर दी। दरअसल, भारतीय रेलवे अब एसी लोकल ट्रेन चला रहा है। इसके साथ ही रेलवे ने एसी लोकल के किराये में कमी भी की है। इसका सीधा असर यात्रियों की संख्या पर पड़ा है। भारतीय रेलवे के सेंट्रल रेलवे जोन ने 19 अगस्त से 10 एसी लोकल ट्रेनें शुरू की हैं। इसके साथ ही मुंबई में एसी लोकल की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। नई लोकल ट्रेनों को मौजूदा नॉन-एसी लोकल को बदलकर चलाया जाएगा।
ये एसी लोकल ट्रेन को रविवार और अवकाश के दिन नहीं चलाया जाएगा। बाकी नॉन-एसी ट्रेन पहले की तरह चलती रहेंगी। अगस्त की शुरुआत में पश्चिम रेलवे जोन ने यात्रियों की तरफ से बढ़ती डिमांड को देखते हुए मुंबई उपनगर में एसी लोकल की संख्या बढ़ाने का फैसला किया था। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि एसी लोकल के किराये में कमी आने के बाद एसी लोकल से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
ये ट्रेनें मुंबई डिविजन के सेंट्रल रेलवे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ठाणे बदलापुर और कल्याण के बीच चलेंगी। रेलवे की तरफ ये यह निर्णय यात्रियों की एसी लोकल में बढ़ती संख्या को देखकर लिया गया। आने वाले दिनों में रेलवे की तरफ से एसी लोकल की संख्या में और इजाफा किया जाएगा।
10 एसी लोकल ट्रेन में से चार सेवाएं ठाणे-सीएसएमटी-ठाणे (2 अप, 2 डाउन), चार बदलापुर-सीएसएमटी-बदलापुर (2 अप, 2 डाउन) और दो कल्याण-सीएसएमटी-कल्याण (1अप, 1 डाउन) पर चलाई जाएंगी।
गौरतलब है कि फिलहाल मध्य रेलवे की तरफ से कुल 56 एसी ट्रेन संचालित की जाती हैं। मध्य रेलवे मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर 1810 लोकल ट्रेन संचालित करता है। इनमें 40 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।

