राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण!'
सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण!
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देश वासियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण की जीवन लीला से लोक-कल्याण हेतु निष्काम कर्म करने की शिक्षा मिलती है। मेरी कामना है कि यह पावन पर्व हम सभी को मन, वचन और कर्म से सबके हित को प्राथमिकता देने की प्रेरणा प्रदान करे।'
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण की जीवन लीला से लोक-कल्याण हेतु निष्काम कर्म करने की शिक्षा मिलती है। मेरी कामना है कि यह पावन पर्व हम सभी को मन, वचन और कर्म से सबके हित को प्राथमिकता देने की प्रेरणा प्रदान करे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
धर्म स्थापना, लोक-संरक्षण, शांति व सामूहिकता के प्रति अखिल विश्व-चेतना का पथ-प्रदर्शित करने वाले, यशोदानंदन, भुवन मोहन कन्हैया चराचर जगत का कल्याण करें, यही कामना है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। धर्म स्थापना, लोक-संरक्षण, शांति व सामूहिकता के प्रति अखिल विश्व-चेतना का पथ-प्रदर्शित करने वाले, यशोदानंदन, भुवन मोहन कन्हैया चराचर जगत का कल्याण करें, यही कामना है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,
देवकीसुतं गोविन्दम् वासुदेव जगत्पते।
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नंदगोपाल की कृपादृष्टि आप सभी पर बनी रहे।
रात दो बजे तक अष्टमी उसके बाद नवमी तिथि
बता दें कि 19 अगस्त की रात्रि दो बजे तक अष्टमी एवं उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इसीलिए जन्माष्टमी के भव्य आयोजन की तैयारी शुक्रवार को की गई है।
गुरुवार को बाजारों में राधा-कृष्ण की झांकी और पंडाल सजाने के काम आने वाले सजावटी सामानों एवं खिलौनों की खूब बिक्री हुई। वहीं, कई स्थानों पर मूर्तिकारों ने राधा-कृष्ण की मूर्तियों को आकर्षक रूप दे दिया है। मूर्तियों को सिर्फ पंडालों में स्थापित किया जाना बाकी है।
देश भर में जन्माष्टमी की धूम
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन के मंदिरों की छटा देखते ही बन रही है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के समारोह में शामिल होंगे।

