हिंदुस्तान

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की लैटिन अमरीकी देशों की यात्रा शुरू

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने लैटिन अमरीकी देशों की यात्रा की शुरूआत आज ब्राजील में साओ पाउलो में भारतीय समुदाय के साथ मुलाकात से की। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उनके साथ देश की प्रगति और आकांक्षायें साझा कीं।

डॉक्टर एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और ब्राजील के संबंध सद्भावना और बढ़ते सहयोग पर आधारित हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच सेतु के रूप में काम करने के लिए भारतवंशियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave Your Comment

Click to reload image