हिंदुस्तान

भारत और सऊदी अरब के बीच सहयोग के लिए 40 से ज्यादा अवसरों की हुई पहचान

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए 18 से 19 सितंबर 2022 तक सऊदी अरब का दौरा किया। श्री गोयल, सऊदी के ऊर्जा मंत्री और महामहिम प्रिंस अब्दुलअज़ीज़ बिन सलमान अल-सऊद ने भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की अर्थव्यवस्था और निवेश समिति की मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता की।

इस यात्रा के दौरान माननीय मंत्री ने सऊदी अरब के प्रमुख कारोबारियों के साथ एक सीईओ राउंडटेबल बैठक में भी भाग लिया। इसमें भारत से बढ़ते निर्यात को प्रोत्साहित करने, भारत में आने वाले निवेश को सुविधाजनक बनाने, द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को गहरा और व्यापक बनाने के नवीन तरीकों तथा साधनों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

यहां हुई वार्ता के बारे में उन्होंने ट्वीट किया, सऊदी अरब में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों के सीईओ के साथ समृद्ध बातचीत हुई। दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने के प्रति उनके उत्साह को देखकर प्रसन्नता हुई। भारत और सऊदी अरब के बीच सहयोग के लिए 40 से ज्यादा अवसरों की  पहचान की गई। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image