हिंदुस्तान

भारतीय ओलम्पिक संघ के संविधान संशोधन के लिए पूर्व न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति एल नागेश्‍वर राव नियुक्‍त

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उच्‍चतम न्‍यायालय ने भारतीय ओलम्पिक संघ के संविधान में संशोधन और निर्वाचक मंडल तैयार करने के लिए शीर्ष अदालत के पूर्व न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति एल नागेश्‍वर राव को नियुक्‍त किया है।

न्‍यायमूर्ति डी वाई चंन्‍द्रचूड की अध्‍यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि पूर्व न्‍यायाधीश देश में ओलम्पिक के भविष्‍य के लिए निष्‍पक्ष और विकासोन्‍मुखी दृष्टिकोण सुनिश्चित करेंगे। शीर्ष अदालत ने न्‍यायमूर्ति राव से कहा है कि वे ओलम्पिक संघ के संविधान में संशोधन और इस वर्ष 15 दिसम्‍बर तक संगठन के चुनाव कराने की रूपरेखा तैयार करें।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image