हिंदुस्तान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निवेश बढ़ाने का किया आग्रह

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नये भारत का विजन साकार करने के लिए भारतीय रक्षा उद्योग से अत्याधुनिक और किफायती उत्पादों तथा प्रौद्योगिकी की पहचान और विनिर्माण करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल देश की ज़रूरतें पूरी होंगी, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय ज़रूरतों की भी पूर्ति होगी। श्री सिंह नई दिल्ली में भारतीय रक्षा विनिर्माता संस्था के पांचवें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार देश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के सभी क्षेत्रों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि करीब आठ वर्ष पहले देश का रक्षा निर्यात एक हज़ार करोड़ रुपये से भी कम था, जो अब तेरह हज़ार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और सशक्त राष्ट्र ही सफलता की ऊंचाईयां छू सकता है। सरकार भारत को विश्व के सबसे मज़बूत देशों में से एक बनाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि पर भी ध्यान दे रही है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image