बड़ा हादसा : मोरबी में केबल पुल टूटा; 100 से ज्यादा लोग नदी में गिरे...कई के डूबने की आशंका, 5 दिन पहले हुआ था शुरू
नईदिल्ली/अहमदाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां केबल ब्रिज टूटने से करीब 250 से ज्यादा लोग मच्छु नदी में गिर गए। इनमें से कुछ लोगों के नदी में डूबने से मौत होने की आशंका है। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। लोगों को नदी से बाहर निकालने का क्रम जारी है।

