आरएसपी के वरिष्ठ नेता और दिग्गज राजनीतिज्ञ टी.जे. चंद्रचूड़न का निधन
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के वरिष्ठ नेता और दिग्गज राजनीतिज्ञ टी.जे. चंद्रचूड़न का 82 बर्ष की आयु में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने गहरी संवेदना जताई है।

