हिंदुस्तान

अज्ञात वाहन ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, 2 आरक्षकों की मौत, 3 घायल

 दमोह (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना अंतर्गत हटा-दमोह मार्ग पर एक जीप और अज्ञात वाहन की टक्कर में तीन आरक्षक्ष और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो आरक्षकों की इलाज के दौरान मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के हटा थाना अंतर्गत हटा दमोह मार्ग पर एक कॉलेज के समीप कल रात्रि हटा थाना में पदस्थ आरक्षक राजीव शुक्ला निवासी ग्राम चंदेरा थाना जतारा जिला टीकमगढ़ एवं दूसरा आरक्षक नरेश अहिरवाल निवासी ग्राम राजा बिलहरा चौकी बिलहरा थाना सुरखी जिला सागर अपने तीन अन्य साथियों जिसमें आरक्षक विमलेश और राजेंद्र शुक्ला निवासी बाजना और शशांक गर्ग निवासी हटा के साथ खाना खाने के लिए हटा के समीप ही एक ढाबा में आए हुए थे। वहां लौटते समय यह हादसा हो गया।

 

दुर्घटना में जीप सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा इन सभी पांचों को पहले सिविल अस्पताल हटा फिर इसके बाद दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर आरक्षक राजीव शुक्ला एवं आरक्षक नरेश अहिरवाल की हालत गंभीर होने पर इन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी। वहीं आरक्षक विमलेश एवं दो अन्य की दमोह जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image