हिंदुस्तान

दर्दनाक हादसे में 7 महिलाओ की मौत, 11 घायल...

 बेंगलुरु (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कर्नाटक के बीदर में एक ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में सात महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हैं। घटना चिटगुप्पा इलाके में हुई। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाली सभी महिलाएं दिहाड़ी मजदूर थीं। वे काम ख़त्म कर ऑटो रिक्शा में बैठकर अपने घर लौट रही थीं।

इसी दौरान एक ट्रक ने बेमलाखेड़ा सरकारी स्कूल के पास ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार सभी महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं में पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मिणी बाई (60) शामिल हैं। घायलों में ट्रक और ऑटो रिक्शे के ड्राइवर समेत 11 लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इनमें दो लोगों की हालत नाजुक है। पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्ज कर लिया है। 

Leave Your Comment

Click to reload image