हिंदुस्तान

अफसर रह गए दंग, जब सामने खड़ा हुआ मुर्दा... जानें क्या है मामला...

 झारखण्ड (छत्तीसगढ़ दर्पण)। झारखण्ड के बोकारो  जिले में अधिकारी उस समय दंग  रह गए जब एक मृत व्यक्ति ने साक्षात उनके सामने आकर अपने जीवित होने का प्रमाण दिया। सरकारी दस्तावेजों में बुजुर्ग को मृत घोसित कर दिया गया है।  यह मामला  जिले के गोमिया प्रखंड के होसिर मध्य विद्यालय मैदान का है।


बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में 64 वर्षीय बुजुर्ग घमु प्रजापति ने कहा कि साहब मैं तो जिंदा हूं। सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित कर मेरी पेंशन रोक दी गई है। कई बार प्रशासन को अवगत करवा चुका हूं, लेकिन कोई नहीं सुनता है। बुजुर्ग ने अधिकारियों के सामने प्रमाण के तौर पर दस्तावेज भी दिखाया, जिसे देखते ही अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि नए सिरे से पेंशन के लिए आवेदन दें तो शीघ्र ही राशि मिलनी शुरू हो जाएगी।

इस मामले में गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा  कि ये सिर्फ एक ही मामला नहीं है। इस तरह के लगभग हजार मामले गोमिया विधानसभा क्षेत्र में है, जहां जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर वृद्धा और विधवा पेंशन बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि वे लोग इस संबंध में सरकार और  जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले में संज्ञान लेते हुए त्वरित गति से इसका संशोधन करें, जिससे पुनः ऐसे लाचार व्यक्तियों का पेंशन चालू हो सके।

 

Leave Your Comment

Click to reload image