शालीमार एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, मचा हड़कंप...
नासिक (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस के लगेज कंपार्टमेंट में आग लग गई। इससे आगे वाले डिब्बे में सवार में यात्रियों में भगदड़ मच गई। घटना शनिवार सुबह 8.45 बजे की है। हालांकि, आनन-फानन में पहुंचे बचाव दल ने कंपार्टमेंट को ट्रेन से अलग कर दिया।
सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर शिवाजी एम सुतार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि इंजन के बगल में लगे सामान डिब्बे/पार्सल वैन को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

