गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका : इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, थामा बीजेपी का दामन
नईदिल्ली/अहमदाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल कांग्रेस को झटका देते हुए विधायक मोहन सिंह राठवा ने मंगलवार को पार्टी की सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए हैं। राठवा ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को भेजा है. प्रमुख आदिवासी नेताओं में शुमार राठवा दस बार विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं और वर्तमान में वह मध्य गुजरात के छोटा उदयपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
हाल ही में राठवा ने घोषणा की थी कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मांगेंगे. हालांकि, उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि छोटा उदयपुर विधानसभा सीट से उनके बेटे को उम्मीदवार बनाया जाए. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य नारन राठवा ने भी कथित तौर पर अपने बेटे के लिए इसी सीट से टिकट मांगा है।
गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल कांग्रेस को झटका देते हुए 10 बार के निर्वाचित विधायक मोहन सिंह राठवा ने मंगलवार को पार्टी की सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. राठवा ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को भेजा है। प्रमुख आदिवासी नेताओं में शुमार राठवा दस बार विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं और वर्तमान में वह मध्य गुजरात के छोटा उदयपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
हाल ही में राठवा ने घोषणा की थी कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मांगेंगे. हालांकि, उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि छोटा उदयपुर विधानसभा सीट से उनके बेटे को उम्मीदवार बनाया जाए. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य नारन राठवा ने भी कथित तौर पर अपने बेटे के लिए इसी सीट से टिकट मांगा है। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहा है, जिसके तहत एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा. मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

