हिंदुस्तान

नजर आया साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, देखें इस खगोलीय घटना की तस्वीरें

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आज यानी 8 नवंबर 2022 को साल के आखिरी चंद्र ग्रहण की अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिली। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण रहा, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है। भारत में चंद्र ग्रहण शाम 5.32 बजे से शुरु होकर शाम 6.18 बजे तक नजर आया। यह खगोलीय घटना देश के विभिन्न हिस्सों में नज़र आई।  हालांकि ज्यादातर हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण का नजारा ही देखने को मिला, जबकि कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी जैसे पूर्वी क्षेत्रों में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा गया। आपको बता दें कि ब्लड मून के रूप में पहचाना जाने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होता है, जब पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया में चला जाता है और पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा पहली फिल्टर की गई रोशनी प्राप्त करता है। इस चरण में चंद्रमा लाल-तांबे में बदल जाता है। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image