हिंदुस्तान

कांग्रेस कार्यसमिति में कुमारी सैलजा और अभिषेक मनु सिंघवी बने सदस्य…

कांग्रेस कार्यसमिति में कुमारी सैलजा और अभिषेक मनु सिंघवी बने सदस्य…

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एआईसीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति में नई नियुक्तियां की हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।

पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार, यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री टी सुब्बारामी रेड्डी को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ये नियुक्तियां की हैं। सोनिया गांधी की करीबी माने जाने वाली सैलजा कुछ सप्ताह पहले तक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष थीं। वहीं, सिंघवी मशहूर वकील होने के साथ ही पिछले कई सालों से कांग्रेस के प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं। वह राज्यसभा सदस्य भी हैं।

 

Leave Your Comment

Click to reload image