हिंदुस्तान

आदेश गुप्ता ने दिल्ली BJP अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में पिछले 15 साल से काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पत्ता साफ हो गया है। बीते सात दिसंबर को आए एमसीडी चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने बहुमत हासिल कर लिया। एमसीडी में हार को लेकर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुप्ता ने इस्तीफा देकर एमसीडी चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी ली है। जानकारी के अनुसार आदेश गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा दे दिया है। नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image