हिंदुस्तान

सावरकर के बयान पर घिरे राहुल, संजय राउत ने कहा ये अपमान बर्दाश्त नहीं

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)सावरकर वाले बयान पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने राहुल गांधी पर निशाना साधाते हुए कहा कि हम सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इससे विपक्षी गठबंधन में दरार पैदा होगी। राहुल गांधी द्वारा वी.डी. सावरकर को लेकर दिए गए बयान के बाद उद्धव ठाकरे गुट ने इसपर आपत्ति जताई थी।

उद्धव ठाकरे के बयान के बाद अब संजय राउत का भी एक बयान सामने आया है। संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, वीर सावरकर हमारे और देश के लिए श्रद्धा का विषय हैं। अंडमान में 14 साल तक काला पानी की सजा आसान नहीं है। ऐसी टिप्पणी पर महाराष्ट्र की जनता करारा जवाब दे सकती है। हम आपके साथ हैं लेकिन वीर सावरकर हमारे प्रेरणास्रोत हैं।

 

उन्होंने कहा, हम केवल पीड़ाओं को पढ़ सकते हैं। यह बलिदान का एक रूप है। हम सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा ये यह बात चेतावनी की नहीं है हमने अपना मत स्पष्ट किया है। वीर सावरकर राज्य के लिए हमारे लिए और देश के लिए एक श्रद्धा का विषय हैं और हमेशा ही रहेंगे। वीर सावरकर ने जिस तरीके से देश के लिए काला पानी की सजा को स्वीकार किया और 14 साल जेल में रहे, यह आसान बात नहीं है।

 

 

इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने रविवार को चेतावनी दी थी कि सावरकर को नीचा दिखाने से विपक्षी गठबंधन में दरार पैदा होगी। वह हिंदुत्व विचारक वी.डी सावरकर को अपना आदर्श मानते हैं और कांग्रेस नेता से उनका अपमान करने से बचने को कहा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image