भगवान महावीर ने मानवता को अहिंसा के साथ जीने का मार्ग दिखाया: ओम बिरला
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी है। एक संदेश में उन्होंने कहा कि 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर ने मानवता को अहिंसा के साथ जीने का मार्ग दिखाया। भगवान महावीर ने जियो और जीने दो के संदेश के साथ ही क्षमा, करुणा, प्रेम और विनम्रता जैसी सभी शिक्षाएं दीं। ओम बिरला ने कहा कि भगवान महावीर ने उपदेश दिया कि गरीबों की सेवा और दलितों का कल्याण सभी के जीवन का लक्ष्य और उद्देश्य होना चाहिए।
लोकसभा अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि देशवासी अपने दैनिक जीवन में भगवान महावीर के विचारों को आत्मसात करेंगे और भगवान महावीर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएंगे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि समाज को सहिष्णुता, करुणा तथा प्रेम मिले।

