हिंदुस्तान

बड़ी खबर : शिंदे, बोले मुंबई जाऊंगा, फडणवीस शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे…

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी के होटल से बाहर आकर कहा कि मैं मुंबई जाऊंगा। शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे का नाम लिया और कहा कि मैं उन्हीं के रास्ते पर हूं। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे एक हफ्ते से असम के गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं। शिंदे और उनके खेमे के विधायक गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू में रुके हैं। जानकारी के मुताबिक, शिंदे आज मुंबई जा सकते हैं। वह होटल से निकल गए हैं।

वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि फडणवीस यहां पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, ये भी जानकारी है कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए बीजेपी का फॉर्मूला तैयार हो गया है। बीजेपी अगर शिंदे गुट के विधायकों के साथ सरकार बनाती है तो देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। वहीं, एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

शिंदे गुट के विधायकों में से 11 को कैबिनेट मंत्री और 3 को राज्यमंत्री का दर्ज मिल सकता है। वहीं, बीजेपी से 16 कैबिनेट और 13 राज्यमंत्री समेत कुल 29 विधायक मंत्री हो सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image