बीएसएफ के साथ पाकिस्तानी रेंजर्स की बैठक में सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा
बाड़मेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्थान में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भारत और पाकिस्तान के सीमा बलों के बीच जमीनी कमांडर स्तर की बैठक हुई। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बैठक मंगलवार राज्य के बाड़मेर जिले के मुनाबाव में हुई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट जी एल मीणा ने किया और दूसरे पक्ष का नेतृत्व पाकिस्तान रेंजर्स के विंग कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल मुराद अली खान ने किया।

