हिंदुस्तान

मोदी के संविधान सम्बंधी भाषणों की पुस्तक का लोकार्पण सात दिसंबर को

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संविधान सम्बंधी भाषणों के संकलन वाली पुस्तक ‘नए भारत का सामवेद’ का यहां पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द सात दिसंबर को लोकार्पण करेंगे। इस पुस्तक का आयोजन राजधानी में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के ‘समवेत’ सभागार में गुरुवार दोपहर किया जायेगा।

यह पुस्तक ‘नए भारत का सामवेद’ देश के मार्गदर्शक दस्तावेज़ संविधान में निहित मौलिक सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति एक श्रद्धांजलि है। इस असाधारण प्रकाशन की सारगर्भित प्रस्तावना प्रसिद्ध पत्रकार पद्मश्री रामबहादुर राय ने लिखी है। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति एवम् विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ सच्चिदानंद जोशी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि गण शामिल होंगे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image