हिंदुस्तान

शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुःख, भारत में राष्ट्रीय शोक का एलान

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। आबे पर आज सुबह ही हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आबे भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मनाता है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान है, इसलिए कल, शनिवार को भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image