धर्म समाज

पं. श्री श्रीकृष्ण शास्त्री जी का इस दिन होगा रायपुर में कथा

 छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर के गुढ़ियारी की पावन धरती पर एक बार पुनः दिव्यागार और भक्ति के अद्वितीय संगम की साक्षी बनने जा रही है। आगामी दिनांक 04 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2025 तक पू. श्री पंडित श्रीकृष्ण शास्त्री फाफाडीह के तत्वावधान में, संपूर्ण प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे भारत देश के श्रद्धालुओं के लिए एक महान आध्यात्मिक अवसर का आयोजन होने जा रहा है।


इस अवसर पर बगैरोंध धाम पिथौरीदिया, पू. पं. श्री श्रीकृष्ण शास्त्री जी अपने अद्भुत वाणी वाचन से हनुमंत कथा का दिव्य वर्णन करेंगे। हनुमंत कथा के संदर्भ में श्री हनुमान जी का दिव्य स्वरूप सभी के जीवन में आशा, उत्साह, और पराक्रम-प्रसार हेतु विशेष रूप से प्रेरणा का जीवन में अध्यात्म के साथ-साथ कर्म करने का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

यह आयोजन अपूर्व होगा, वहीं कथा स्थल, श्रोतागण, श्रद्धालु, साधु-संत भी सम्मिलित होंगे, जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। आयोजक मंडल ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु व्यापक व्यवस्था की है जिसमें जलपान, स्वास्थ्य सुविधाएं, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा की विशेष देखरेख की जाएगी।

इस महोत्सव के निर्देशक श्री चंदन अग्रवाल एवं श्री बसंत अग्रवाल (धान व्यापारी वाले) हैं, जिन्होंने सदैव सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों को सहयोग प्रदान कर समाज सेवा का मिशाल कायम की है।

धार्मिक दृष्टि से यह आयोजन जनमानस को भक्ति, अध्यात्म और संस्कारों से ओतप्रोत करेगा तो वहीं सामाजिक और जनजागृति दृष्टि से यह कार्यक्रम समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना को दृढ़ करेगा। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक परंपरा को नए आयाम देने यह महोत्सव निश्चित ही आध्यात्मिक धरातल को और अधिक समृद्ध करेगा।

प्रदेश एवं नगर की जनता से अपील है कि इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पूज्य. पं. श्रीकृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से हनुमंतजी का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

Leave Your Comment

Click to reload image