भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा प्रदेश सरकार के वन व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बस्तर की आराध्य देवी माई दन्तेश्वरी का दंतेवाड़ा में दर्शन किए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव तथा कैबिनेट मंत्री श्री कश्यप ने मन्दिर परिसर पहुँचकर सर्वप्रथम माता दन्तेश्वरी की विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की तथा आरती में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव और मंत्री श्री कश्यप ने पूजा-अर्चना के बाद कहा कि माँ दन्तेश्वरी बस्तर समेत समूचे छत्तीसगढ़ की जन-आस्था का केंद्र हैं और माई के आशीर्वाद से प्रदेश निरन्तर विकास व सौहार्द्र के पथ पर आगे बढ़ रहा है।