राशिफल : गुरुवार को इन राशि के जातकों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा...
हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
मेष राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार में सुधार होगा, परन्तु भागदौड़ भी अधिक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। आलस्य अधिक हो सकता है।
वृष राशि- परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सुखदायक रहेगी।
मिथुन राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें।
कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। एल
सिंह राशि- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु संयत रहें। क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते है। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी, परन्तु भागदौड़ भी अधिक रहेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। खर्चों की अधिकता रहेगी।
तुला राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे। मानसिक शान्ति के लिए किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास हो सकता है।
धनु राशि- नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक हो सकता है। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। बातचीत में संयत रहें।
कुंभ राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वाणी में सौम्यता आएगी।
मीन राशि- किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है।

