राशिफल : मेष, कुंभ समेत इन राशियों का चमकेगा भाग्य...
ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज शनिवार है और आज का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है।
मेष राशि- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।
वृष-मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लेखनादि कार्यों से आय के स्रोत बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
मिथुन-धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में संघर्ष अधिक हो सकता है। मन में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। व्यर्थ के झगड़ों और विवादों से बचें।
कर्क-आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न होगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।
सिंह-मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। यात्रा खर्च बढ़ेंगे। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
कन्या-शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित होगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
तुला-मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। कारोबार सन्तोषजनक रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृश्चिक-मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी।
धनु-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु संयत रहें। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। ।
मकर-मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार का साथ रहेगा। आय वृद्धि होगी। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।
कुंभ-वाणी में सौम्यता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन-मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। अध्ययन में रुचि रहेगी।

