धर्म समाज

इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी

 26 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और बुधवार का दिन है। 26 अप्रैल सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा।  साथ ही 26 अप्रैल का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। बुधवार दोपहर 3 बजकर 34 मिनट पर शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा 26 अप्रैल को रामानुजाचार्य जी की जयंती भी मनायी जाएगी। आपके लिए 26 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।


मेष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम है।  सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। साथ ही ऑफिस में आज कोई सहकर्मी आपकी बैक-बाईटिंग कर सकता है। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है । परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों की बहार लेकर आया है। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है।  जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी।  आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। आपको व्यापार में अचानक धनलाभ का अवसर प्राप्त होगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें किसी अच्छे कॉलेज से एडमिशन का ऑफर आ सकता है जिससे मन प्रसन्न होगा। परिवारवालों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं। साथ ही आईसक्रीम भी खाऐंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप जो भी काम को हाथ में लेंगे वो काम आसानी से पूरे हो जाऐंगे।  जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित लोगों के शादी का प्रस्ताव आ सकता है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें।  इस राशि के जो वकील है आज उन्हें किसी पुराने केस में जीत मिलेगी। साथ ही नया केस मिल सकता है। लवमेटस के साथ बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं।

कर्क राशि- आज का दिन खास रहेगा।  अगर आप नौकरी कर रहें तो आज आपका ट्रांसफर आपके मनपसंद स्थान पर हो सकता है, जहां से आप आसानी से अप-एण्ड-डाउन कर सकते हैं। साथ ही पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।  आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बितेगा। साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकता है।  ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुचि रखते है । करियर को एक नया मोड़ देने के लिए आज का दिन शुभ है।

सिंह राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा।  आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है उनकी पढ़ाई में आ रही समस्याएं दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। लवमेटस आज अपने घर पर शादी की बात करेंगे। हो सकता है फैमली वाले मान भी जाएं। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार में आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुये हैं।  

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय से पहले पूरा हो जाएगा।  आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल रहेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी।  फर्नीचर खरीदने के लिए दिन शुभ है । इस राशि के जो लोग कवि है आज वो एक नई कविता की रचना कर सकते हैं। जो भविष्य में प्रकाशित भी हो सकता।  

तुला राशि- आज का दिन ठीक रहने वाला है।  परिवारवालों के साथ हंसी-मजाक करनें से घर का वातावरण खुशनुमा होगा।  किसी बाहरी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़ें है उनके लिए आज का दिन काफी बढ़िया है। सामाजिक कार्य में हांथ बढ़ायेंगे।  लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। साथ ही आज आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। अगर आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। भविष्य में आपको इससे धनलाभ होगा।  आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।  लवमेट्स से आज आपको उपहार मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब का ई-मेल आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कंपटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आज आपका मन कोई नयी गाड़ी खरीदने का है तो आज खरीद सकते हैं। लवमेटस से आज उपहार मिलेगा।  इससे बढ़ रही दूरियां नजदीकियों में बदल जाऐगी।

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं।  आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। साथ ही परिवार सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मकर राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा।  घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। इस राशि के जो लेखक है आज उनके किसी पूरानी लिखी हुई पुस्तक की प्रशंसा होगी। साथ ही सम्मानित भी किया जा सकता है। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा।  पड़ोसियों के बीच आपके किसी पूराने सामाजिक कार्य की तारीफ होगी। साथ ही अन्य कार्य में आपके पड़ोसी आपका सहयोग करेंगे। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी, जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेंगे।

कुंभ राशि- आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण होगा। इस चुनौती को एक्सेप्ट करेंगे और उसे सरलता से पूरा कर लेंगे। जिससे नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम में भी इजाफा होगा।  छात्रों की आज कुछ कठिन विषयों में रुचि बढ़ेगी। कई दिनों से आ रही प्रॉब्लम आज सॉल्व हो जाएगी। बिजनेसमैन को आज नए अनुभव मिलने की सम्भावना है| जिसे अपनाने से कारोबार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी कोईयर रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। इससे रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस राशि के खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है। अच्छी परफॉरमेंस का सुखद परिणाम मिलने का योग है। इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डीनर करने जा सकते हैं। जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के छात्र आज अपने करियर के लिए गुरु से परामर्श लेंगे। साथ ही आज आपको जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे जिसका सही चुनाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि की महिलाओं का ध्यान आज घरेलू काम-काज में लगा रहेगा।  आप जीवनसाथी की तरक्की में कोई सफल योगदान दे सकती है। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image