धर्म समाज

इन राशियों पर रहेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 17 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। नया काम स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।



वृष राशि- आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी। आर्किटेक्ट का काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।



मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके घर कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। बिजनेस साझेदार के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे।



कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज ऑफिस में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलता रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- 
आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत करेंगे। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा, लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image