धर्म समाज

आज का राशिफल : वृषभ और सिंह वालों को होगा धन लाभ

मेष- बच्चों की किसी भी समस्या का समाधान होगा। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा।लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी। लापरवाही के कारण कोई काम अधूरा रह सकता है। परिवार और समाज में आपकी प्रशंसा होगी। काम अधिक होने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

 

वृषभ- युवा अपने करियर पर ध्यान देंगे। बिजनेस से जुड़ी किसी नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। किसी मित्र की मदद करके खुशी होगी। घरेलू कामों में समय बीतेगा। धन लाभ के योग बनते नजर आ रहे हैं।

 

मिथुन- जमीन से जुड़े काम जैसे खरीद-फरोख्त आज न करें। बिजनेस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। गैस और कब्ज की समस्या बनी रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में समय बीतेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।

 

कर्क- किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। लव लाइफ की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। रुचि के कार्यों के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। पारिवारिक समस्या हल होगी। निगेटिव बातों को खुद पर हावी न होने दें। संतान से सुख मिलेगा।

 

सिंह- आपका अत्यधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए परेशानी बन सकता है। व्यवसायिक पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी। अत्यधिक तनाव और काम के कारण सिरदर्द हो सकता है। अपने व्यक्तिगत मामलों में दूसरों की सलाह से अधिक अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। धन लाभ होगा।

 

कन्या- बिजनेस से जुड़े फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह लें। लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी। कार्यभार अधिक होने से थकान की स्थिति रहेगी। घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। संतान को लेकर चल रही कोई चिंता दूर होगी। गैरकानूनी गतिविधियों में रुचि न लें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है।

 

तुला- बच्चों से जुड़ी कोई बात आपको चिंतित कर सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपको अपना हुनर दिखाने का मौका मिल सकता है। घर के रखरखाव में पैसा खर्च होगा। क्रोध और जिद के कारण कुछ मामले बिगड़ सकते हैं।

 

वृश्चिक- धार्मिक स्थान पर जाने से सुकून और शांति मिलेगी। बिजनेस से जुड़ी बातों को नजरअंदाज न करें। एलर्जी से जुड़ी कोई बड़ी समस्या हो सकती है। पुरानी किसी चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। भाइयों के साथ भी रिश्ते मधुर रहेंगे। पारिवारिक माहौल में सुखद बदलाव आएगा। लव लाइफ ठीक रहेगी।

 

धनु- संपत्ति से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। पार्टनरशिप से जुड़े बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। नौकरी में किसी खास प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक है।

 

मकर- पड़ोसियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। बिजनेस से जुड़े कुछ अहम फैसले तुरंत लेने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। घर में अचानक किसी मेहमान के आने से मूड खराब हो सकता है। यात्रा हानिकारक हो सकती है।

 

कुंभ- कोई महत्वपूर्ण सफलता हाथ से निकल सकती है। बाहरी लोगों को परिवार में हस्तक्षेप न करने दें। लव लाइफ की परेशानियां बनी रहेगी। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। युवा वर्ग काम के प्रति लापरवाह हो सकता है। कोई नजदीक का व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। ससुराल पक्ष से उपहार मिलेगा।

 

मीन- लव लाइफ में सामंजस्य बना रहेगा। कोई आपको इमोशनल फूल बना सकता है। नौकरी में योग्यता और मेहनत के अनुसार उचित परिणाम मिलेगा। कुछ खर्चे अचानक सामने आ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर हर काम करें। जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा, जिसे ठीक से पूरा करने में सफल रहेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image