खेल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जुलाई को 44वें शतरंज ओलिम्पियाड का उद्घाटन करेंगे

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। तमिलनाडु में, चेन्नई में 44वें शतरंज ओलिम्पियाड की तैयारियां जोरों पर हैं। यह ओलिम्पियाड 28 जुलाई से ममल्लापुरम में शुरू हो रहा है। 188 देशों के बीस हजार से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। शतरंज ओलिम्पियाड से पहले आज सवेरे नेपियर ब्रिज से एक मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रिज को शतरंज बोर्ड की तरह रंगा गया था। प्रतियोगिता के शुभंकर थम्बी को शहर तथा जिलों में जगह-जगह लगाया गया है। मेडगास्कर के शतरंज खिलाड़ी पहले ही चेन्नई पहुंच चुके हैं।

उज्बेकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, उरुग्वे, नाइजीरिया, टोगो, इंग्लैंड, हांगकांग, सर्बिया, वियतनाम और संयुक्त अरब अमारात के शतरंज खिलाड़ियों के आज चेन्नई पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता स्थल पर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जुलाई को इस प्रतिष्ठित  प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image