खेल

CWG 2022: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

 बर्मिंघम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत के लिए कमाल का दिन है। पहले वेटलिफ्टिंग में संकेत सरगर ने सिल्वर जीतकर देश को पहला मेडल दिलाया, इसके बाद वेटलिफ्टिंग में ही गुरुराजा पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर खुशी को दोगुना कर दिया। अब मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने देश को पहला गोल्ड जीता दिया है। दरअसल, मीराबाई चानू ने कमाल कर दिया है।स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 KG वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीत लिया है।

49 किलो भारवर्ग में जीता गोल्ड 
मीराबाई चानू ने भारत को पहला गोल्ड दिलाया। उन्होंने महिला वेटलिफ्टिंग के 49 किलो भारवर्ग में भारत के लिए यह मेडल हासिल किया। मीराबाई चानू ने स्नैच में 88 किलो का वजन उठाया। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 113 किलो का प्रयास किया। यानी चानू ने कुल 201 किलो क वजन उठाया, जो कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड भी है।
PM मोदी ने भी किया ट्वीट 
मीराबाई चानू के गोल्ड जीतने के बाद प्रधानमंत्री ने भी उनके लिए ट्वीट किया और उनको गोल्ड जीतने की बधाई दी। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''असाधारण... मीराबाई चानू ने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया! हर भारतीय इस बात से खुश है कि उन्होंने बर्मिंघम खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता और एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया। उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है, विशेषकर नए एथलीटों को।''
 

Leave Your Comment

Click to reload image