खेल

IND vs WI: दूसरा टी20 जीतते ही रोहित शर्मा बनाएंगे यह खास रिकॉर्ड, दिग्गज विंडीज कप्तान को छोड़ेंगे पीछे

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, 1 अगस्त को वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 68 रन से जीत लिया था। ऐसे में दूसरे मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होगी। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप किया था। दूसरे टी20 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रोहित के पास वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज कप्तान को पछाड़ने का मौका है।

रोहित बना सकते यह रिकॉर्ड
दूसरे टी20 में जीत के साथ ही रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान का एक खास रिकॉर्ड तोड़ देंगे। रोहित डैरेन सैमी से बतौर कप्तान जीत के मामले में आगे निकल जाएंगे। पूर्व विंडीज कप्तान सैमी ने अपनी कप्तानी में 47 मुकाबले खेले थे और 27 में जीत हासिल की थी। वहीं रोहित ने अब तक 32 मैचों में कप्तानी की है और 27 में जीत हासिल कर ली है। ऐसे में अगर वह आज होने वाला मुकाबले जीतते हैं तो वह डैरेन सैमी को पीछे छोड़ देंगे।

68 रन से जीता पहला टी20
टी20 सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के भी जड़े थे। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 24, ऋषभ पंत ने 14, पांड्या ने 1 और रविंद्र जडेजा ने 16 रन बनाए थे। दिनेश कार्तिक 19 गेंदों पर 41 और अश्विन 13 रन बनाकर नाबाद रहे थे। 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम 8 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकती थी।

रोहित शर्मा का करियर
रोहित शर्मा ने अपने करियर में अब तक 45 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 77 पारियों में उन्होंने 46.13 की औसत और 55.76 के स्ट्राइक रेट से 3137 रन बनाए हैं। रोहित ने टेस्ट में 14 अर्धशतक और 8 शतक जड़े हैं। 233 वनडे में रोहित ने 48.58 की औसत और 89.18 के स्ट्राइक रेट से 9376 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 45 अर्धशतक और 29 शतक लगाए हैं। वहीं 129 टी20 इंटरनेशनल मैचों में हिटमैन ने 32.48 की औसत और 139.73 के स्ट्राइक रेट से 3443 रन बनाए हैं। रोहित ने टी20 में 27 अर्धशतक और 4 शतक जड़े हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image