खेल

17 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी इंग्लैंड, खेली जाएगी 7 टी20 मैचों की सीरीज; देखें शेड्यूल

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप खेला जाना है। इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 7 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से दोनों टीमों विश्वकप की अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी।

इंग्लिश टीम 17 साल बाद सितंबर-अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा करेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आज, 2 अगस्त को सीरीज का शेड्यूल जारी किया। सीरीज का पहला मैच 20 सितंबर को कराची में खेला जाएगा, वहीं आखिरी मुकाबला 2 अक्टूबर को लाहौर में होगा।

टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी
इंग्लैंड और पाकिस्तान वर्तमान में आईसीसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। टी20 विश्वकप के बाद पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पीसीबी निदेशक इंटरनेशनल क्रिकेट जाकिर खान ने कहा, हमें कराची और लाहौर में सात टी20 मैचों के लिए इंग्लैंड की मेजबानी की पुष्टि करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के व्यस्त, मनोरंजक और रोमांचक सत्र के लिए पर्दा उठाने वाला है। इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल की शीर्ष क्रम की टीमों में से एक है और उन्हें पाकिस्तान में ICC मेंस T20 विश्वकप की अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में मदद मिलेगी।"

टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 20 सितंबर, कराची
दूसरा टी20: 22 सितंबर, कराची
तीसरा टी20: 23 सितंबर, कराची
चौथा टी20: 25 सितंबर, कराची
पांचवां टी20: 28 सितंबर, लाहौर
छठा टी20: 30 सितंबर, लाहौर
सातवां टी20: 2 अक्टूबर, लाहौर

न्यूजीलैंड करेगी पाकिस्तान का दौरा
पाकिस्तान में अब बंपर घरेलू सीरीज की शुरुआत होने वाली है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज के बाद न्यूजीलैंड दो बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। दिसंबर-जनवरी में न्यूजीलैंड टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद अप्रैल में न्यूजीलैंड टीम एक बार फिर अप्रैल 2023 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरे पर पांच वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पाकिस्तान अगले साल एशिया कप की मेजबानी करने के लिए तैयार है। 1996 में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्वकप के बाद से 50 ओवर का टूर्नामेंट पाकिस्तान में पहला बहुराष्ट्र आयोजन होगा।

 

Leave Your Comment

Click to reload image