स्कूली विद्यार्थियों ने कोंडागांव जोन लेवल प्रतियोगिता में किया सुकमा का प्रतिनिधित्व
सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 9 अगस्त को इनडोर स्टेडियम सुकमा में शालेय खेल कूद प्रतियोगिता 2022-23 के तहत स्कूली बच्चों का 14, 17 और 19 आयु वर्ग में जोन लेबल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए जिला स्तरीय चयन बैडमिंटन और जूडो में किया गया। विरुपाक्ष पुराणिक जिला खेल अधिकारी सुकमा ने बताया कि जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता में कुल 16 बालक-बालिकाओं ने निर्धारित आयु वर्ग में हिस्सा लिया। इस चयन प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सुकमा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक, कन्या परिसर के बच्चों ने हिस्सा लिया।
लोक शिक्षण विभाग की ओर से प्रति वर्ष स्कूल स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक स्कूल गेम का आयोजन किया जाता है। चयन प्रतियोगिता में बैडमिंटन एकल के अंडर 17 में मेघा जांगड़े, बैडमिंटन एकल अंडर 17 में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सुकमा की सक्षम राठी, दीपक तावरी, आदर्श जैन व अंडर 19 में हर्ष कश्यप तथा युगल बालक में अंडर 17 में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सुकमा की सक्षम राठी व अमीन कुरैशी की जोड़ी का चयन किया गया। चयनित खिलाडिय़ों ने 10 अगस्त को कोंडागांव में जोन लेबल प्रतियोगिता में जिला सुकमा का प्रतिनिधित्व किया। खिलाडिय़ों के चयन के लिए कमल कोसरीया, मुकेश शर्मा, पिंकी सिंह, सुनंदा साहू अन्य ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

