खेल

मानसून लीग टेटे : महिला वर्ग में सुरभि तथा जूनियर बालिका वर्ग में अंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा 25 से 28 अगस्त तक  सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में चल रही रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शनिवार को खेले गये मुकाबले में सीनियर महिला वर्ग में सुरभि हर्ष साहू तथा जुनियर (अंडर-19) बालिका  वर्ग में अंचल बरेठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।  

प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को दोपहर 01.30 बजे किया जायेगा जिसके मुख्य अतिथि रायपुर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष शरद शुक्ला होंगे।

अब तक खेले गए मैचो के परिणाम :

महिला वर्ग-
सुपर लीग में सुरभि मोदी ने  रेणुका सुब्बा, अंचल बरेठ एवं आरना खोटेले को 3-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा  अंचल बरेठ  ने  रेणुका सुब्बा एवं आरना खोटेले को 3-0 से हराकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जुनियर बालिका (U-19) वर्ग -
अंचल बरेठ ने वेन्या सेंगोडे, प्रियांशी पुरोहित को 3-1, आहना सिंह को ३-2 एवं चारु व्यास, आरना खोटेले को 3-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा वेन्या सेंगोडे ने आहना सिंह, चारु व्यास,आरना खोटेले को 3-0 से हराकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जुनियर बालक (U-19) वर्ग -
सुपर लीग में विशाल डेकाटे ने  एंड्रयू विलियम्स को 3-0 से, यशवंत डेकाटे ने हर्षित केडिया को 3-0 से, कारन मल्होत्रा ने हर्षित केडिया को 3-0, अर्जुन मल्होत्रा ने यशवंत को 3-2 से हराया। अन्य मैच खेले जा रहे हैं।

पुरुष वर्ग-
ग्रुप A से  लोकेश जांगडे एवं अर्जुन मल्होत्रा, ग्रुप B से प्रणय चौहान एवं हर्षित केडिया, ग्रुप C से करण मल्होत्रा एवं ऋषभ नागवानी,  ग्रुप D से  विशाल डेकाटे एवं कल्पेश जादवानी ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर सुपर लीग में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अभिनव शर्मा एवं सहायक निर्णायक प्रवीण निरापुरे, अरुण बावरिया, एच.एन. पाण्डे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image