खेल

शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या माहाविद्यालय धमतरी की छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या माहाविद्यालय, धमतरी की छात्रा रागनी साहू, ओजल साहू, युक्ति सिन्हा, दुर्गा साहू ने राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सभी ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। यह आयोजन जांजगीर-चॉपा व भिलाई में आयोजित हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.आर. चौधरी ने सभी खिलाडिय़ों को मनोबल बढ़ाते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया। 

क्रीड़ा अधिकारी, डॉ. चन्द्रशेखर बांधे को भी बधाई दिया इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक  डॉ. आर. मरकाम, डॉ. जे.एल. पाटले, ओ.पी. चन्दे, ग्रंथपाल चन्द्रकांति वर्मा, राजेश जांगड़े, हुकेश मारकण्डेय, दानेश्वर साहू, दामिनी ठाकुर, आकाश साहू, मधु माधव देव, रामचन्द सोनी, रोली जांगड़े व कार्यालयीन स्टॉफ  ने बधाई दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image