नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन से ऋषभ पंत को बाहर कर सभी को हैरान कर दिया। पंत पिछले कुछ समय से तीनों ही फॉर्मेट में रन बना रहे हैं। एशिया कप के लिए टीम की पहली पसंद ऋषभ पंत को ही माना जा रहा था। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ एक अहम मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने फैसले से सभी को हैरान कर दिया।
स्टेडियम में मौजूद नजर आईं उर्वशी रौतेला
भारत-पाकिस्तान मुकाबले को देखने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी दुबई पहुंचीं। उर्वशी रौतेला के स्टेडियम में मौजूद होने की तस्वीर आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। उर्वशी रौतेला भी स्टेडियम में मैच का लुत्फ लेती नजर आईं। उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत पिछले कुछ दिनों से अपनी बयानबाजी के कारण सुर्खियों में बने हुए थे।
उर्वशी रौतेला ने कहा था क्रिकेट से नहीं है लगाव
बता दें कि कुछ समय पहले उर्वशी से उनके किसी फैन ने इंस्टाग्राम पर भी पूछा था कि 'आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है' तो इस पर रौतेला ने कहा था कि 'वो ना तो क्रिकेट देखती हैं और ना ही किसी क्रिकेटर को पर्सनली जानती हैं। इतना ही नहीं उर्वशी रौतेला के वायरल हो रहे इंटरव्यू में भी उन्होंने इस बात को माना था कि उन्हें क्रिकेट में कुछ खास दिलचस्पी नहीं है। लेकिन कई अहम मौकों पर उन्हें टीम को सपोर्ट करते देखा जाता रहा है।
इस वजह से ट्रोल हो रहे हैं पंत
पंत और उर्वशी ने पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। उर्वशी के इंटरव्यू के बाद पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने अप्रत्यक्षरूप से उर्वशी पर निशाना साधते हुए लिखा कि 'कुछ लोग मीडिया की चर्चा में बने रहने के लिए कुछ भी करते हैं लेकिन झूठ की भी एक हद होती है, ईश्वर इनका भला करे।'
बता दें कि उर्वशी रौतेला के अलावा दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी इस मैच को देखने पहुंचे थे।