नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एशिया कप में भारतीय टीम अपनी इज्जत बचाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने की कोशिश करेगी। लेकिन टीम के चयन ने एक बार फिर फैंस के दिलों में हजारों सवाल खड़े कर दिए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मौजूदा फॉर्म देखते हुए टीम से उन्हें बाहर किए जाने से फैंस बेहज नाराज है। वह लगातार कप्तान और टीम मैनजमेट के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं।
फ्लॉप रहे दीपक हुड्डा
पाकिस्तान के बाद श्रीलंका के खिलाफ भी भारतीय टीम ने दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में बनाए ऱखा। पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से नाकाम रहे हुड्डा श्रीलंका के खिलाफ भी बेदम नजर आए। दीपक हुड्डा ने महज 3 रन बनाए। दिनेश कार्तिक की जगह दीपक हुड्डा को टीम में देखकर फैंस काफी गुस्से में दिखाई पड़ रहे हैं। वह लगातार कप्तान के इस फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं कार्तिक
पिछले कुछ समय से दिनेश कार्तिक लगातार टीम के लिए फिनिशर का काम कर रहे हैं। आईपीएल में आरसीबी के लिए दमदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका दिया गया। कार्तिक को टीम में फिनिशर के रोल के लिए ही लाया गया था, लेकिन एशिया कप के शुरुआती दो मुकाबलों के बाद उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। दिनेश कार्तिक का समर्थन कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी कर चुके हैं।
हुड्डा सहित इन खिलाड़ियों को मिला मौका
भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका: पथुम निसानका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, दनुष्का गुणथिलका, दासुन शनाका (कप्तान), भानुका राजपक्षे, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मधुशंका।