राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंत्री भेंडिया 8 सितम्बर को करेंगी शुभारंभ
बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महिला व बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया 8 सितम्बर को 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 का शुभारंभ करेंगी। जिला प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरदार पटेल मैदान में कल 08 सितम्बर को 11 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी और जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष प्रेमलता साहू उपस्थित रहेंगे।
इसी प्रकार कार्यक्रम का समापन 11 सितम्बर को सुबह 10 बजे संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी और जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष प्रेमलता साहू उपस्थित रहेंगे।

