खेल

अजितेश शिनहान डोंगहे गोल्फ टूर्नामेंट में 38वें स्थान पर रहे

 नारा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय गोल्फर अजितेश संधू ने अंतिम दौर में दो अंडर 69 का कार्ड खेलकर शिनहान डोंगहे गोल्फ टूर्नामेंट में 38वां स्थान हासिल किया। संधू ने चारों दौर में अंडर पार का स्कोर बनाया लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने उनसे भी अच्छा प्रदर्शन किया जिससे इस भारतीय को 38 वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

कट में जगह बनाने वाले भारत के एक अन्य गोल्फर शिव कपूर ने अंतिम दौर में इवन पार 71 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 66 वें स्थान पर रहे। जापान के काजुकी हिगा ने खिताब जीता।

Leave Your Comment

Click to reload image