खेल

टेनिस खिलाडी रोजर फेडरर ने सन्‍यास की घोषणा की

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। स्विट्जरलैंड के 41 साल के फेडरर ने ट्विटर पर आज इसकी जानकारी दी। फेडरर ने कहा कि अगले सप्ताह होने वाला लेवर कप उनके करियर का आखिरी एटीपी टूर्नामेंट होगा।  फेडरर पुरुष सिंगल्स में 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। फेडरर ने करीब दो दशक लंबे करियर में सबसे ज्यादा 8 बार विंबलडन का खिताब जीता था, जबकि सिर्फ एक बार फ्रेंच ओपन में उन्हें सफलता मिली थी।

पंद्रह सौ से ज्यादा मैच खेलने वाले फेडरर ने 2003 में 21 साल की उम्र में विंबलडन में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। फेडरर ने अपने करियर में 103 एटीपी मुकाबले जीते।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image