खेल

Ind vs Aus: पहले टी20 के लिए मोहली पहुंची दोनों टीम; फिंच, स्मिथ और मैक्सवेल ने किया अभ्यास

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम मोहाली पहुंच चुकी हैं। यह मैच 20 सितंबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेला जाएगा। विश्वकप से पहले होने वाली इस सीरीज में टीम इंडिया को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का मौका मिलेगा। मोहली पहुंचकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अभ्यास किया। कप्तान एरोन फिंच, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल बड़े-बड़े शॉट लगाते नजर आए। सोशल मीडिया इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 20 सितंबर, मोहली
दूसरा टी20: 23 सितंबर, नागपुर
तीसरा टी20: 25 सितंबर, हैदराबाद

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार।
ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), जोश इंगलिस, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, डेनियल सैम्स, जोश हेजलवुड, एडम ज़म्पा, केन रिचर्डसन।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया टीम: एरोन फिंच (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा, नाथन एलिस।
 

Leave Your Comment

Click to reload image