समूह में रहकर परस्पर समन्वय, तालमेल से रहना सिखाता है कबड्डी : आनन्द पवार
धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ग्राम तरसिंवा में एकदिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जय बजरंग कबड्डी दल व बोलबम कबड्डी दल एवं समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसन्दी पर युवा नेता आनंद पवार विराजमान थे, अध्यक्षता के रूप में जिला पंचायत सभापति कविता बाबर उपस्थित थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष गुंजा साहू उपस्थित रही।
आनंद पवार ने अपने ओजस्वी उदबोधन में कहा कि कबड्डी का खेल हमारे गांव गौरव और परम्परा से जुड़ा है कबड्डी का खेल। हमें जीवन जीने का कला भी सिखाता है, यह खेल हमें सिखाता है कि कैसे अनुशासन और सयंम में रहकर सारे रुकावटो को पार करके विजयी हासिल किया जाता है। उसी प्रकार जीवन में अनुशासन और सयंम रहकर अपने लक्ष्य को हासिल किया जाए। कबड्डी के खेल से शारारिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक कौशल का विकास होता है उदबोधन के अंत मे प्रतिभागी खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना के साथ आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किये। कार्यक्रम में मुख्यरूप से योगेश बाबर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष धमतरी, दीपेश्वरी साहू सरपंच ग्राम तरसिंवा, दीपक सोनकर पार्षद धमतरी, गुरुगोपाल गिरी गोस्वामी पूर्व युंका अध्यक्ष धमतरी, तुषार जैश, भुनेश्वर सिन्हा, लोकेश्वर सिन्हा, धरम नवरंग, हजारी साहू, फलेश साहू, नरेंद्र साहू,सरोज यादवएनेतराम ध्रुव, विवेक यदु, सुमित हिरवानी, जालंधर धीवर, सोमू धीवर, जनक चंद्राकर, संतु हिरवानी, मनु गोस्वामी, भोला यादव, प्रवीण यादव बड़ी संख्या में ग्रामवासी व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

