रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा दिनांक 28 सितंबर से 01 अक्टूबर 2022 तक आयोजित रायपुर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में आरंभ हुयी| उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट सौरभ शुक्ला जी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरा ग्रुप के जनसंपर्क अधिकारी पंकज शुक्ला जी ने किया एवं विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी श्री भरत पारेख जी थे। मंच पर सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक श्री अरुण बावरिया विशेष रूप से उपस्थित थे| मंच संचालन प्रदीप जोशी ने किया |
प्रतियोगिता सीनियर पुरुष एवं महिला एकल, जुनियर बालक एवं बालिका एकल (U-19), जूनियर बालक एवं बालिका एकल (U-17), सब जूनियर बालक एवं बालिका एकल (U-15), कैडेट बालक एवं बालिका एकल (U-13), होप्स बालक एवं बालिका एकल (U-11) हेतु कुल मिलाकर 12 वर्गों में आयोजित की जा रही है |
अब तक खेले गए मैचो के परिणाम निम्न हैं -
होप्स बालक (U-11) वर्ग-
कविश काला ने राघव तिवारी को ३-१ , अद्विक सिंह, विराज शर्मा, राघव अग्निहोत्री को ३-०, राघव तिवारी ने विराज शर्मा को ३-० से हराकर आगे चल रहे हैं|
होप्स बालिका (U-11) वर्ग-
वेदी कच्छवाहा, लावन्या पांडे एवं समाया पांडे अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|
जुनियर बालक (U-19) वर्ग (ग्रुप A) -
रामजी कुमार, अर्जुन मल्होत्रा, यशवंत डेकाटे अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|
जुनियर बालक (U-19) वर्ग (ग्रुप B) -
करण मल्होत्रा, हर्षित केडिया अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|
जुनियर बालिका (U-19), सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के मैच खेले जा रहे हैं |
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक श्री अरुण बावरिया एवं सहायक निर्णायक प्रवीण निरापुरे, तरुण राठौड़, एच.एन. पांडे हैं। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से राजधानी टेबल टेनिस संघ जिला रायपुर के सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।