सीनियर पुरुष वर्ग में पहली बार प्रणय चौहान विजेता बने
रायपुर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-संपन्न
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में 28 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक आयोजित "रायपुर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2022" कल संपन्न हुयी | प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम, मंडल कार्यालय रायपुर के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक अशोक ठाकुर थे| कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान महालेखाकार, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ उप महालेखाकार गुरप्रीत वालिया ने किया एवं विशेष अतिथि महामाया स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश अग्रवाल थे । मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के संयुक्त उपाध्यक्ष शकील साजिद , छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ एवं राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव विनय बैसवाड़े, राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के कोषाध्यक्ष शिशिर गुप्ता एवं मुख्य निर्णायक अरुण बावरिया उपस्थित थे|
कल खेले गये मुकाबले में पुरुष वर्ग में प्रणय चौहान एवं राजीव साहू, जूनियर (अंडर -19) बालक वर्ग में करण मल्होत्रा एवं रामजी कुमार, जूनियर(अंडर -17) बालक वर्ग में रामजी कुमार एवं करण मल्होत्रा, जूनियर (अंडर -17) बालिका वर्ग में वेन्या सेंगोडे एवं आहना सिंह, सब जुनियर (अंडर -15) बालक वर्ग में करण मल्होत्रा एवं अर्जुन मल्होत्रा, कैडेट (अंडर -13) बालिका वर्ग में आहना सिंह एवं लावण्या पांडे ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया |
प्रतियोगिता के सभी वर्गों के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है :-सीनियर (पुरुष) वर्ग -
विजेता- प्रणय चौहान, उपविजेता-राजीव साहू 3-2।सीनियर (महिला) वर्ग-विजेता - अंचल बरेठ, उपविजेता-वेन्या सेंगोडे 3-2।जूनियर (अंडर-19) बालक वर्ग-विजेता -करण मल्होत्रा, उपविजेता रामजी कुमार 3-2।जूनियर (अंडर-19) बालिका वर्ग- विजेता-अंचल बरेठ,उपविजेता-आहना सिंह 3-1। जूनियर(अंडर -17) बालक वर्ग-
विजेता-रामजी कुमार,उपविजेता-करण मल्होत्रा3- 2। जूनियर (अंडर -17) बालिका वर्ग -विजेता-वेन्या सेंगोडे,उपविजेता-आहना सिंह 3-0 ।सब जूनियर (अंडर -15) बालक वर्ग-विजेता-करण मल्होत्रा,उपविजेता-अर्जुन मल्होत्रा 3-1 । सब जूनियर (अंडर -15) बालिका वर्ग-विजेता-आरना खोटेले, उपविजेता-आहना सिंह 3-0 । केडेट (अंडर -13) बालक वर्ग-विजेता-श्रेष्ठ मिश्रा,उपविजेता-चाहत वालिया 3-1। कैडेट (अंडर -13) बालिका वर्ग-विजेता-आहना सिंह,उपविजेता-लावण्या पांडे 3-0 । होप्स (अंडर -11) बालक वर्ग-विजेता-कविश काला, उपविजेता-राघव तिवारी 3-1 । होप्स (अंडर -11) बालिका वर्ग-विजेता-लावण्या पांडे, उपविजेता-समाया पांडे 3-2 । प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अरुण बावरिया एवं सहायक निर्णायक प्रवीण निरापुरे, तरुण राठौड़, एच.एन. पाण्डे थे।
इस अवसर पर रायपुर बीमा संस्थान के सचिव एन.जे. राव, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी प्रदीप जोशी, अभिनव शर्मा, आल इंडिया पावर सेक्टर के सीनियर खिलाड़ी बी.चंद्रा, विकास मल्होत्रा, रितेश मल्होत्रा, परिवेश मिश्रा एवं अन्य सदस्यगण, खिलाडीगण, पालकगण उपस्थित थे|उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से राजधानी टेबल टेनिस संघ जिला रायपुर के सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

