छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक : दूसरे दिन भी छत्तीसगढिय़ा पारम्परिक खेलों का हुआ आयोजन
महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महासमुंद सहित सभी ब्लॉक और ग्राम पंचायतों में छत्तीसगढिय़ां ओलम्पिक 2022-23 का आज दूसरे दिन पूरे उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न छत्तीसगढ़ पारम्परिक खेलों में प्रतिभगियों ने हिस्सा लिया।
महासमुंद के मिनी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2022-23 में राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें गिल्ली डंडा, पिट्टूल, फुगड़ी, भौंरा व 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्ग में आयोजित की गई। इसमें 18 वर्ष तक, 18 से 40 आयु वर्ग की महिला व पुरूष प्रतिभागी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने पूरे जोश खरोश के साथ भौंरा, फुगड़ी खेल खेला तो वही राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने पिट्टूल व 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी सहित पार्षद महेन्द्र जैन, महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं व खेल प्रेमियों ने उत्साहवर्धन किया।

