20वीं राज्य प्रतियोगिता के लिए रायपुर जिला टेबल टेनिस टीम घोषित
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा 18 से 21 अक्टूबर तक 20वीं स्टेग छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2022 का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में किया जा रहा है। जिसमें 18 अक्टूबर को टीम वर्ग (सीनियर/जुनियर-19/जुनियर-17/ सब जुनियर-15/ कैडेट-13/होप्स-11 बालक एवं बालिका), जुनियर (UNDER-19) एकल वर्ग (बालक/बालिका), 19 अक्टूबर को सीनियर (पुरुष/महिला) एवं होप्स (UNDER-11) एकल वर्ग (बालक/बालिका) , 20 अक्टूबर को जुनियर (UNDER-19) एवं सब जुनियर (UNDER-15) एकल वर्ग (बालक/बालिका) तथा 21 अक्टूबर को जुनियर (UNDER-17) एवं कैडेट (UNDER-13) एकल वर्ग (बालक/बालिका) की प्रतियोगिता होगी।
इस सम्बन्ध में राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी कि मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के चेयरमेन कुलदीप जुनेजा द्वारा रायपुर जिला टेबल टेनिस टीम (बालक एवं बालिका) की घोषणा की गयी एवं खिलाड़ियों को टीशर्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष शरद शुक्ला ने किया तथा तथा विशेष अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट सौरभ शुक्ला एवं हीरा ग्रुप के जनसंपर्क अधिकारी पंकज शुक्ला थे। मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ एवं राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव विनय बैसवाड़े, रितेश मल्होत्रा, नवीन राठौड़ उपस्थित थे।
रायपुर जिला टेबल टेनिस टीम निम्नानुसार है :
सीनियर पुरुष वर्ग:- सागर घाटगे, राजीव साहू, अरिंदम देबनाथ, प्रणय चौहान, लोकेश जांगड़े
सीनियर महिला वर्ग:- सुरभि हर्ष साहू, अंचल बरेठ, रेणुका सुब्बा, आरना खोटेले, वेन्या सेंगोडे
जुनियर(U-19) बालक वर्ग:- विशाल डेकाटे, रामजी कुमार, करण मल्होत्रा, एंड्रयू टी विलियम्स
जुनियर(U-19) बालिका वर्ग:- अंचल बरेठ, वेन्या सेंगोडे, आहना सिंह, आरना खोटेले
जुनियर(U-17) बालक वर्ग:- रामजी कुमार, विशाल डेकाटे, करण मल्होत्रा, हर्षित केडिया
जुनियर(U-17) बालिका वर्ग:- वेन्या सेंगोडे, आरना खोटेले, आहना सिंह, आन्या काला
सब जुनियर(U-15) बालक वर्ग:- करण मल्होत्रा, अर्जुन मल्होत्रा, यशवंत डेकाटे, सिद्धा धुपड़
सब जुनियर(U-15) बालिका वर्ग:- आहना सिंह, आरना खोटेले, आन्या काला, युक्ता वैसवाड़े
कैडेट (U-13) बालक वर्ग:- नैतिक अग्रवाल, श्रेष्ठ मिश्रा, राघव तिवारी, कवीश काला
कैडेट (U-13) बालिका वर्ग:- आहना सिंह, लावण्या पांडे, युक्ता वैसवाड़े, समाया पांडे
होप्स (U-11) बालक वर्ग:- कवीश काला, राघव तिवारी, समर्थ सादीजा, आरुष नथानी
होप्स (U-11) बालिका वर्ग:- लावण्या पांडे, वेदी कच्छवाहा, समाया पांडे, जीवा तिवारी
टीम के कोच मिराज (एन. आई. एस. कोच एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी) एवं मेनेजर श्रीमती रेणुका सुब्बा है। इस अवसर पर प्रवीण निरापुरे, अभिनव शर्मा, अविनाश तिवारी, परिवेश मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियो ने टीम को शुभकामनाए दी ।

