खेल

भारतीय निशानेबाज रुद्राक्ष पाटिल ने आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मिस्र में निशानेबाजी विश्व चैम्पियनशिप में रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही उऩ्होंने 2024 के पेरिस ओलंपिक के लिए स्थान भी पक्का कर लिया है। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दूसरे भारतीय हैं। बिंद्रा ने 2006 में इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। विश्व चैम्पियनशिप में रुद्राक्ष पहली बार स्पर्धा में उतरे थे।

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने 25 मीटर पिस्टल जूनियर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। ईशा सिंह, नाम्या कपूर और विभूति भाटिया ने जर्मनी की टीम को 17-1 से पराजित किया।

Leave Your Comment

Click to reload image